भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन- उपायुक्त

By : Admin
भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड करेगा देश दुनिया में नाम रोशन- उपायुक्त

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी.

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड देश दुनिया में नाम रोशन करेगा. भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती से समस्त झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है. उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को उनके योगदान एवं बलिदान के लिए सम्मानित किया जएगा. उन्होंने सभी से झारखंड को शीर्ष पर ले जाने एवं झारखंड आंदोलनकारियों के सपने को साकार करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक है. भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया. भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे.

बिरसा मुंडा चौक के बाद उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने वरीय पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

यह भी पढ़े: उलिहातू में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन आज
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.