चुनाव

जेपी अग्रवाल बने अखिल भारतीय कोयला पेंशनर्स महासंघ के उपाध्यक्ष

प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन में चुने गये उपाध्यक्ष

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जेपी अग्रवाल बने अखिल भारतीय कोयला पेंशनर्स महासंघ के उपाध्यक्ष

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क: अखिल भारतीय कोयला पेंशनर्स महासंघ के प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन में सीसीएल के वरिष्ठ पेंशनर नेता जेपी अग्रवाल को महासंघ का अखिल भारतीय उपाध्यक्ष चुना गया. भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई महासंघ का अधिवेशन गोदावरी खनी, रामागुंडम (तेलंगाना) में आयोजित हुआ, जहां सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया.

जेपी अग्रवाल के उपाध्यक्ष चुने जाने से सीसीएल क्षेत्र के पेंशनर्स में हर्ष का माहौल है. वे लंबे समय से कोयला पेंशनर्स की पेंशन, चिकित्सा सुविधा, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य लंबित समस्याओं को विभिन्न मंचों पर उठाते रहे हैं.

अधिवेशन में गठित अखिल भारतीय कार्यसमिति में सीसीएल के अन्य प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी दी गयी. रविंद्र मिश्रा को मंत्री, जबकि संत सिंह और शिवशंकर को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया. इससे राष्ट्रीय स्तर पर सीसीएल पेंशनर्स की भागीदारी और मजबूत हुई है.

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन देशभर के कोयला पेंशनर्स के हितों की रक्षा, पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करेगा. कोल इंडिया प्रबंधन के साथ संवाद स्थापित कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी पहल की जायेगी.

जेपी अग्रवाल के उपाध्यक्ष बनने पर सीसीएल क्षेत्र के पेंशनर्स, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. लोगों ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में कोयला पेंशनर्स की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती से उठाया जायेगा.

यह भी पढ़ें: तुलना नहीं, खुद को बेहतर बनाने की सोच रखें  : शिक्षाविद डॉ केके दास

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा