न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम के मेयर पद को लेकर चल रहे निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील फकीरा कच्छप और युवा नेता राजेन्द्र मुंडा ने आज जिला समाहरणालय पहुंचकर स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले लिया. नामांकन वापसी के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर संगठन, अनुशासन और पार्टी हित सर्वोपरि हैं. उन्होंने भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रौशनी खलखो को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटने का ऐलान किया.
नामांकन वापसी से चुनावी तस्वीर हुई साफ
नामांकन वापसी के दौरान भाजपा नेता अशोक बड़ाइक की मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया कि यह कदम केवल औपचारिक नहीं, बल्कि पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. राजनीतिक जानकार इसे भाजपा के अनुशासित संगठन और मजबूत चुनावी रणनीति का उदाहरण बता रहे हैं. उल्लेखनीय है कि आज नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी. इसके बाद रांची नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है और अब मुकाबला सीधी व निर्णायक दिशा में बढ़ता नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें- कमलेश सिंह से पारिवारिक रिश्ते के चलते झारखंड पहुंचा स्वर्गीय अजित पवार का अस्थि कलश
निकाय चुनाव 2026: BJP ने दिखाई एकजुटता, दो दावेदारों ने नामांकन लिया वापस
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.