लोहरदगा: अपने वादे के अनुसा सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन हॉस्पिटल को दी अत्याधुनिक एंबुलेंस

समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता - सांसद

By : News11 Bharat
लोहरदगा: अपने वादे के अनुसा सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन हॉस्पिटल को दी अत्याधुनिक एंबुलेंस

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क:  जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है. यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को त्वरित और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी.

विगत दिनों अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी एवं सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में अंजुमन इस्लामिया का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद सुखदेव भगत से मिला था.प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए समाधान की मांग रखी थी, जिसमें अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल के लिए एंबुलेंस की मांग प्रमुख रूप से शामिल थी. सांसद ने समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए उर्स के मौके पर एंबुलेंस देने की घोषणा की थी. अपने वादे को निभाते हुए सांसद सुखदेव भगत ने 23 जनवरी को जुमे की नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया को एंबुलेंस एवं उसकी चाभी सौंप दी.

इस अवसर पर आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. एंबुलेंस सौंपते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल द्वारा वर्षों से की जा रही सेवा सराहनीय है और यह एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी.भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में हरसंभव सहयोग जारी रहेगा. अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने सांसद सुखदेव भगत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. सांसद द्वारा दिए गए सहयोग से अंजुमन की सेवा क्षमता और अधिक सशक्त हुई है.

वहीं अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि सांसद सुखदेव भगत ने जो भरोसा दिया था, उसे समय पर पूरा कर जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया है. यह एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएगी. कार्यक्रम में सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर आरिफ हुसैन बबलू, सहसचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, साबिक सदर हाजी शउद आलम, इस्लाम अंसारी, साबिक सचिव इकबाल अंसारी, राजेश रूद्रा, मोती साहू, अंजुमन हॉस्पिटल कमिटी के जफर इमाम, वासिफ कय्यूम, राजू कुरैशी, अंजुमन के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनी सरस्वती पूजा

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह