बड़ा हादसा टला, पुवाल ओवरलोड पुवाल लदे पिकअप वैन में लगी आग, चालक ने तालाब में घुसाई गाड़ी

By : News11 Bharat
बड़ा हादसा टला, पुवाल ओवरलोड पुवाल लदे पिकअप वैन में लगी आग, चालक ने तालाब में घुसाई गाड़ी

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक बड़ी घटना सामने आई, जहां दोपहर करीब 3 बजे बिचाली (पुवाल) से लदी एक ओवरलोड पिकअप वैन में अचानक आग लग गई. यह हादसा चंदनकियारी से सुतरीबेड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर हुआ, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वैन क्षमता से कहीं अधिक पुवाल लादकर ले जाई जा रही थी. इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई-टेंशन बिजली तार के संपर्क में पुवाल आ गया, जिससे जोरदार शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते वैन पर लदी बिचाली धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग सहम गए और सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई.

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती हुई पुवाल को गाड़ी से नीचे फेंक दिया और स्थिति बिगड़ती देख पिकअप वैन को पास के तालाब में ले जाकर घुसा दिया, जिससे आग फैलने से रोकी जा सकी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिना फायर ब्रिगेड का इंतजार किए पानी का इंतजाम कर आग बुझाने में जुट गए.

ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. यदि आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो पिकअप वैन में विस्फोट होने के साथ-साथ आसपास की दुकानों और रिहायशी इलाकों तक आग फैलने की आशंका थी.

फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि पिकअप वैन और उसमें लदी बिचाली को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना चंदनकियारी थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह घटना एक बार फिर ओवरलोडिंग और बिजली सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खतरों को उजागर करती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस तरह के लापरवाह वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया