न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसके साथ ही रांची पुलिस की टीम ने लगभग 400 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को भी अपनी हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों के पास से 28 सौ पुड़िया ब्राउन शुगर प्राप्त हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद कुमार और हरीश उरांव के रूप में हुई है. रांची पुलिस की टीम को इनके पास से एक हथियार और जिंदा गोली भी बरामद हुआ है.
वहीं बताया जा रहा है कि आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 4 लाख 51 हजार रुपए भी जप्त किए गए हैं. वहीं खबर यह भी सामने आ रही है कि उनके द्वारा ब्राउन शुगर बेचने के लिए भाड़े पर लड़कों को रखा जाता था. साथ अपने कारोबार को सुचारु रूप से चलाने के लिए व्हाट्सएप चैट और कॉल का इस्तेमाल करता था. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह ब्राउन शुगर का एक पुड़िया को 200, से 500 रुपया में बेचा करता था.
यह भी पढ़ें: झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की समीक्षा बैठक, अस्पताल सूचीबद्धता और एचईएम 2.0 पोर्टल पर माइग्रेशन पर जोर