मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया होटल पार्क प्राइम का भव्य उद्घाटन

By : Admin
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने किया होटल पार्क प्राइम का भव्य उद्घाटन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क के निकट सोमवार को लग्जरी होटल पार्क प्राइम का भव्य उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया.उद्घाटन समारोह में होटल के डायरेक्टर मो. मनाउर अंसारी ने विधायक का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया.

इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि “क्षेत्र में इस तरह का लग्जरी होटल खुल जाने से न सिर्फ विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बेतला नेशनल पार्क घूमने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को भी आधुनिक सुविधाएँ आसानी से मिल पाएंगी.”

डायरेक्टर मो. मनाउर अंसारी ने कहा कि “होटल पार्क प्राइम पूरी तरह से लग्जरी सुविधाओं से सुसज्जित है. यहां आने वाले पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. हमारा पहला उद्देश्य है कि पर्यटक जब यहाँ ठहरें तो उन्हें ऐसा महसूस हो कि वे किसी विदेशी होटल में ठहरे हों. सभी रूम आधुनिक और लग्जरी हैं, जिनका किराया भी उचित रखा गया है. साथ ही पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं.”

उन्होंने यह भी बताया कि होटल में आने वाले मेहमानों के लिए रहने, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बेतला नेशनल पार्क की सैर करने वाले सैलानियों को संपूर्ण आनंद की अनुभूति हो.

उद्घाटन अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, बरवाडीह सीओ लवकेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, समाजसेवी मनान खां, विक्रम कुमार सिंह, सहानूर अंसारी, उमेश कुमार, कलाम अंसारी, नाजीर अंसारी, बहाउदीन अंसारी, मुरसलीन अंसारी उर्फ मासूम, जावेद अख्तर, करीम अंसारी, इमरान अंसारी, परवेज आलम, प्रिंस राज, नुमान अख्तर, जावेद जाफरी, सुजाउल मुस्तफा, नसीम अंसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सख्त, बेतला क्षेत्र के पंडालों का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.