न्यूज़11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: रहमतुल्ला हजरत दाता शाह बाबा के सालाना उर्स समारोह का आयोजन आगामी 21 जनवरी (बुधवार) को किया जाएगा. इसको लेकर सोमवार को दाता शाह बाबा मजार परिसर में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मो. मदीना ख़ान ने की. बैठक में पिछले वर्ष के उर्स समारोह के आय–व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया. साथ ही सर्वसम्मति से इस वर्ष भी हजरत दाता शाह बाबा का सालाना उर्स समारोह भव्य एवं धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. इस अवसर पर उर्स संचालन समिति के गठन का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव को तथा अजहर अली को संचालन समिति का अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में कय्युम खान,सचिव फिरोज खान, उप सचिव अकबर हवारी एवं कोषाध्यक्ष राजा अंसारी तथा उप कोषाध्यक्ष आरजू अंसारी और सरफराज खान इसके अलावा संरक्षक के रूप में मो.आरिफ, फिरोज खान,मंटू अंसारी,सद्दाम खान,रफीक अंसारी को जिम्मेदारी सौंपी गई. इस मौके पर मुस्तर अली,सौरभ साह, राजू राउत,गाजी खान,हसन खान, अब्बास अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने उर्स समारोह को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़े: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शिवहर के राजस्व कर्मचारी को 10000 घूस लेते किया गिरफ्तार