न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ईचाहातु में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब मध्याह्न भोजन खाने के तुरंत बाद 20 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए. इस घटना से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और तुरंत ही अफरातफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, दोपहर के भोजन के बाद बच्चों में उल्टी, दस्त और चक्कर आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे. बच्चों की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए स्कूल के एकमात्र शिक्षक सुमन कुमार ने तुरंत प्रखंड संसाधन केंद्र को सूचित किया. सूचना मिलते ही बीडी ओविवेक कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयश्री को मेडिकल टीम और एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया.
निर्देश के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम टीम ईचाहातु स्कूल भेजी गई. टीम ने दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक सभी बीमार बच्चों का गहन उपचार किया. प्रारंभिक जांच में बच्चों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं.
यह भी पढ़े: गिद्दी सी में लोकल सेल भ्रष्टाचार मामले पर CBI टीम की दबीश, 8 लोगों को किया गया गिरफ्तार