नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, गैर-दलीय चुनाव, लेकिन सियासी ताकतें आमने-सामने

By : Vaibhaw Vikram
नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, गैर-दलीय चुनाव, लेकिन सियासी ताकतें आमने-सामने

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर है. चुनाव भले ही गैर-दलीय हो रहा हो लेकिन सियासत पूरी तरह दलगत रंग में रंग चुकी है. बीजेपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस—तीनों ने यहां अपनी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय नेताओं तक मैदान में उतर चुके हैं इसी के साथ शुरू हो गई है स्टार वार.

बीजेपी जहां बड़े-बड़े स्टार प्रचारकों के सहारे जीत की रणनीति बना रही है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस इसे जनता का चुनाव बता रही हैं.. झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा है कि 'बीजेपी को अपनी हार का डर सताने लगा है, इसलिए वो लगातार बड़े-बड़े स्टार प्रचारक उतार रही है.. हमने भी केंद्रीय नेतृत्व से कल्पना सोरेन के कार्यक्रम की मांग की है. मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव अब पूरी तरीके से सियासी रंग में रंग चुका है. स्टार प्रचारक भले ही मंच पर हों, लेकिन असली फैसला जनता के हाथ में है. अब देखना होगा कि स्टार वार भारी पड़ेगी या जनता की आवाज...

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य चेकअप के लिए पत्नी संग दिल्ली रवाना हुए लालू यादव

संबंधित सामग्री

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.