मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में मंगलवार की देर रात लगभग 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोनबाद गांव निवासी अंबिका राम की पुत्री है. घटना देर रात की बताई जा रही है. परिजनों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची बेंगाबाद थाना पुलिस और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह अस्पताल भेज दिया.
आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. हालांकि गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला होने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं है. बताया जाता है मृतका कर्म डाल पूजने के बाद वह देर रात अपने घर आई और दुपट्टे के सहारे फांसी में झूल गया वहीं इसकी नजर परिजनों को पड़ी मौके पर पहुंचे और आनन फानन में नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार