कंबल वाले बाबा

पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, लकवा तथा सुनने-बोलने में असमर्थता जैसी गंभीर बीमारियों को केवल कंबल ओढ़ाकर ठीक करने के दावों के वैज्ञानिक प्रमाण सार्वजनिक किए जाने की मांग उठी है.

By : Dipali Kumari
पलामू: कंबल वाले बाबा कर रहे चमत्कारी इलाज! आरोग्य शिविर पर उठे सवाल, उपचार के दावों और दवाओं की जांच की मांग

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जपला में आयोजित काली कंबल वाले बाबा के आरोग्य शिविर को लेकर उपचार संबंधी दावों, मरीजों को दी जा रही दवाओं और उनकी बिक्री में नियमों के अनुपालन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं. कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से शिविर में किए जा रहे उपचार के दावों और दवाओं की बिक्री की संयुक्त जांच कराने की मांग की है.

कर्नल संजय सिंह ने कहा कि डायबिटीज, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, लकवा तथा सुनने-बोलने में असमर्थता जैसी गंभीर बीमारियों को केवल कंबल ओढ़ाकर ठीक करने के दावों के वैज्ञानिक प्रमाण सार्वजनिक किए जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि मरीजों की भीड़, किसी व्यक्ति को राहत महसूस होना या तत्काल सुधार दिखाई देना स्थायी उपचार का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जा सकता. उन्होंने दवाओं, चूर्ण और तेल की गुणवत्ता, सुरक्षा, निर्माण प्रक्रिया और परीक्षण संबंधी दस्तावेजों की जांच की मांग की. साथ ही निर्माता, निर्माण लाइसेंस, बैच नंबर, समाप्ति तिथि, घटक और आवश्यक अनुमतियों का सत्यापन कराने की बात कही.

कर्नल सिंह ने एमआरपी, बिल और वास्तविक वसूली का मिलान कराने तथा जहां लागू हो वहां जीएसटी एवं अन्य करों के अनुपालन की जांच की भी मांग की. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कर चोरी का निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही निकाला जाना चाहिए. उन्होंने संबंधित कानूनों के तहत दवाओं की वैधता और चमत्कारिक उपचार संबंधी प्रचार-प्रसार के दावों की जांच की मांग की.

कर्नल सिंह ने कहा कि आस्था और आध्यात्मिकता पर सवाल नहीं है, लेकिन मरीजों की सुरक्षा और उपचार संबंधी दावों का वैज्ञानिक सत्यापन जरूरी है. उन्होंने हुसैनाबाद में स्थायी स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत नियमित डॉक्टर, पर्याप्त दवाएं, पैथोलॉजी व अन्य जांच सुविधाएं, एंबुलेंस और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की. साथ ही लोगों से निर्धारित चिकित्सकीय उपचार किसी दावे के आधार पर बीच में नहीं छोड़ने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: दुमका: दो बच्चे की मां के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

धुर्वा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति का जोरदार प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन से पहले रोका गया; बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात  

रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और स्थानीय लोग शामिल हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए प्रोजेक्ट भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी है.

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव का बड़ा दावा, कहा- बाकी की...

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार नवल किशोर यादव ने नामांकन से पहले बड़ा बयान दिया।

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

CM हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज 

शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है.

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में दिनदहाड़े फायरिंग, अधिवक्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार के बाद सिर में मारी गोली

कटिहार में सोमवार की सुबह अपराधियों ने अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

डिटेंशन सेंटर में महिला से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब; दोपहर 2 बजे अगली सुनवाई

रिपोर्ट में महिला ने बताया रंजीत महतो समेत तीन कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया.