NHAI का चैलेंज, गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और FASTag में पाएं 1000 रूपए

By : Mansi Kumari
NHAI का चैलेंज, गंदे टॉयलेट की भेजें फोटो और FASTag में पाएं 1000 रूपए

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नया अभियान शुरू किया हैं. इस अभियान का नाम है “क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज”. इसके तहत हाईवे पर गंदे टॉयलेट की जानकारी देने वाले यात्रियों को उनके FASTag अकाउंट में 1,000 रूपए का रिचार्ज मिलेगा. यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी.

FASTag में 1,000 रूपए का फ्री रिचार्ज कैसे मिलेगा?

  • सबसे पहले अपने फोन में Rajmargyatra ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें.
  • हाईवे पर गंदे टॉयलेट की साफ फोटो खींचें और ऐप पर अपलोड करें.
  • अपने नाम, स्थान का नाम, गाड़ी का नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • हर गाड़ी नंबर (VRN) को 1,000 रूपए का इनाम मिलेगा, जिसने गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट की हो.
  • ध्यान रखें, यह पैसा नकद नहीं निकाला जा सकता, केवल FASTag में ही जुड़ेगा.
  • यह योजना केवल उन टॉयलेट्स के लिए है, जिन्हें NHAI चलाता है- पेट्रोल पंप, ढाबे या रेस्टोरेंट के टॉयलेट शामिल नहीं हैं.

रिपोर्ट की जांच और नियम

  • एक टॉयलेट के लिए दिन में केवल एक ही बार इनाम मिलेगा. अगर कई लोग एक ही दिन में उसी टॉयलेट की फोटो भेजते है तो इनाम सिर्फ सबसे पहले फोटो भेजने वाले को मिलेगा.
  • फोटो Rajmargyatra ऐप के माध्यम से भेजना अनिवार्य है और फोटो में Geotag होना चाहिए.
  • फोटो पर समय और तारीख अंकित होना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कौन सी रिपोर्ट पहले आई.
  • मंत्रालय के अनुसार, नकली या पहले से भेजी गई फोटो को रिजेक्ट कर दिया जाएगा. सभी फोटो की जांच AI और अधिकारियों द्वारा की जाएगी.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ उलझन भरा, 9 जिलों में तापमान 9 डिग्री के नीचे पहुंचा
 
संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.