15 वकीलों को फिर नोटिस

रांची: 15 वकीलों की बढ़ी मुश्किलें, SDM कोर्ट ने फिर जारी किया नोटिस; 11 अगस्त को कोर्ट में हाजिरी होने का निर्देश

संजय चतुर्वेदी मामले में रांची सिविल कोर्ट के 15 वकीलों को दोबारा नोटिस जारी किया है.

By : Dipali Kumari
रांची: 15 वकीलों की बढ़ी मुश्किलें, SDM कोर्ट ने फिर जारी किया नोटिस; 11 अगस्त को कोर्ट में हाजिरी होने का निर्देश

न्यूज़ 11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची के अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने पूजा कुमार बनाम संजय चतुर्वेदी मामले में रांची सिविल कोर्ट के 15 वकीलों को दोबारा नोटिस जारी किया है. अदालत ने सभी वकीलों को 11 अगस्त 2026 को खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है. इससे पहले 5 अगस्त को भी उन्हें कोर्ट में उपस्थित होकर कारण बताने को कहा गया था, लेकिन उस दिन कोई भी वकील अदालत में उपस्थित नहीं हुआ.

वकीलों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए 7 अगस्त को फिर नोटिस जारी किया गया. कोर्ट ने मामले को संवेदनशील बताते हुए 11 अगस्त की सुनवाई में सभी की मौजूदगी अनिवार्य की है. नोटिस की एक प्रति कोतवाली थाना प्रभारी को भी भेजी गई है और निर्देश दिया गया है कि सभी 15 वकीलों तक नोटिस पहुंचाकर इसकी रिपोर्ट अदालत में जमा की जाए. इससे पहले नोटिस जारी होने के बाद वकीलों ने आंदोलन करते हुए न्यायिक कार्य से खुद को दूर रखा था. अब दोबारा नोटिस जारी होने से मामला फिर गरमाने के आसार हैं.

जिन वकीलों को नोटिस जारी किया गया है उसमें कुमार चतुर्वेदी, संजय कुमार विद्रोही, पवन रंजन खत्री, अमरेंद्र कुमार झा, कीर्ति सिंह उर्फ कीर्ति नारायण सिंह, कृष्णा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, फर्दा उल रिमान, रितेश रोशन उपाध्याय, शंकर कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद साहू, शशि, एमडी अफरोज, समा परवीन और सहला तबस्सुम शामिल हैं. बता दें कि इससे पहले भी उक्त वकीलों को नोटिस जारी हुआ था जिसके बाद वकीलों ने आंदोलन शुरू करते हुए खुद को न्यायिक कार्य से दूर रखा, लेकिन इस बीच फिर नोटिस जारी होने से एक बार फिर विवाद गहरा होने के आसार दिख रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: रांची: लगातार बारिश से बढ़ा कांके डैम का जलस्तर, कभी भी खोला जा सकता है फाटक

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.