न्यूज़11 भारत
रामगढ़/डेस्क: शादी की सालगिरह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन व बेटे के साथ रजरप्पा पहुंचे. यहां अपनी शादी की वर्षगांठ पर मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद लिया. साथ ही मां भगवती से परिवार की सुख - शान्ति व राज्य की समृद्धि की कामना की. इससे पूर्व मुख्य्मंत्री के आगमन पर जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ़ ओनर दिया. वहीं, रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने भी बुके देकर स्वागत किया.
ये भी पढ़ें- बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रोटेक किसान मेला 14 से 16 मार्च तक