संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर खादी भंडार के समीप सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद प्रशासन ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया गया. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. व्यक्ति का पहचान गोविन्दर राम, 35 वर्ष, पिता सुमय राम, ग्राम पोलडीह का निवासी के रूप में हुई है. घायल को इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर किया गया है.
यह भी पढ़ें: भरनो के नगड़ी मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल व स्कूटी सवार चार घायल, तीन को किया गया रिम्स रेफर*