​ऑपरेशन सतर्क: जपला आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

By : Vaibhaw Vikram
​ऑपरेशन सतर्क: जपला आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
​पलामू/डेस्क:
पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट जपला ने 'ऑपरेशन सतर्क' के तहत कारवाई करते हुए काफी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है. निरीक्षक प्रभारी  के निर्देशानुसार, उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा और उनके दल ने गाड़ी संख्या-63557 अप में सघन तलाशी अभियान चलाया. 

मोहम्मदगंज और कोशिआरा स्टेशनों के बीच कोच संख्या ER 262064 की जांच के दौरान, दल को लावारिस हालत में तीन जूट के बोरे मिले, जिनमें 330 बोतल  अवैध देसी शराब भरी थी. इसी कोच के दूसरे गेट के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसकी पहचान रोहतास (बिहार) निवासी सागर कुमार के रूप में हुई. 

तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बोरों से 210 बोतल  देसी शराब बरामद की गई. जब्त की गई कुल 540 बोतलों (138 लीटर) की अनुमानित कीमत 24,310 रुपये है, जिन पर केवल झारखंड में बिक्री के निर्देश अंकित थे. आरपीएफ ने जब्ती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी और अवैध शराब को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के बड़ा तूरीअम्बा गांव में धूमधाम से मना जेठ जतरा, विधायक ने चबूतरा निर्माण की घोषणा की

संबंधित सामग्री

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई