न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड़ में एफसीआई गोदाम से निकले दो ट्रकों की आपाधापी के दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पान विक्रेता सुरेश चौरसिया के रूप में हुई है.
घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक को पकड़ लिया और उसमें तोड़फोड़ की. इसके अलावा तीन-चार अन्य ट्रकों के शीशे भी तोड़े गए. घटना के विरोध में लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी के बीच स्थित एफसीआई गोदाम से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है. लोगों ने गोदाम से ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है. इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद धनसार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है.
इसे भी पढ़ें: आज झारखंड बंद! अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतरा आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा