Pakur's promising cricketer Priyanshu selected for

पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

पाकुड़  जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने पर जिले में खुशी की लहर है. प्रियांशु जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्र

By : Vaibhaw Vikram
पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु का अंडर-19 राज्य टीम कैंप में चयन, डीसी ने खेल किट देकर किया सम्मानित

न्यूज11 भारत
पाकुड़/डेस्क:
पाकुड़  जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने पर जिले में खुशी की लहर है. प्रियांशु जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी हैं. इससे पहले भी वह बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में झारखंड अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

5 जुलाई से 18 जुलाई तक रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रियांशु अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. शिविर के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य टीम की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा. इस उपलब्धि पर डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रियांशु को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. साथ ही विश्वास जताया कि प्रियांशु राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पाकुड़ और झारखंड का नाम रोशन करेंगे.

इस मौके पर प्रशिक्षण केंद्र के कोच रणबीर सिंह रानू को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उनके प्रयासों की सराहना की. जिला खेल पदाधिकारी ने भी प्रियांशु को शुभकामनाएं देते हुए पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ रांची प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: गांडेय के बक्सीगरजा गांव में जमीन विवाद में घंटों श्मशान घाट में पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, गांव में तनाव.
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.