जनता दरबार में पलामू डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

By : News11 Bharat
जनता दरबार में पलामू डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में जनता दरबार में आये लोगों की समस्याएं सुनीं.इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने आवेदन देकर डीसी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया.डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों पर 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी.

 नौ वर्षों से नहीं मिला रहा है वेतन,जनता दरबार में डीसी के समक्ष वेतन बहाल करने की गुहार

जनता दरबार में तरहसी के ग्राम चैता से आये संतोष कुमार पासवान ने बताया कि उनके पिता के देहांत के पश्चात 2015 में अनुकंपा के आधार पर उनकी नियुक्ति की गयी थी.उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय उनकी जन्मतिथि 10 अप्रैल 1995 अंकित है जो की सही भी है लेकिन कार्यालय द्वारा उनका जन्मतिथि 11 फरवरी 1992 कर दिया गया जो कि गलत है.जन्मतिथि में अंतर होने के कारण मेरा वेतन अवरुद्ध कर दिया गया.ऐसे में 2016 से लेकर अबतक मेरा वेतन बंद है.उन्होंने कहा कि वेतन बंद रहने के कारण परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है.अतः उन्होंने डीसी से अपना वेतन बहाल करने का अनुरोध किया.जनता दरबार में मुख्यरूप से ज़मीन अतिक्रमण,जमीन अधिग्रहण,राशन कार्ड से जुड़े मामले,दाखिल-खारिज़ नहीं होने,ज़मीन कब्ज़ा करने,ट्रांसफर से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समस्याओं का समाधान त्वरित गति से करने के निर्देश दिये.

 18 नवंबर को विश्रामपुर अंचल के कार्यों की अलग से होगी समीक्षा

जनता दरबार में विश्रामपुर अंचल से जुड़े लगातार शिकायतों पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए अंचल कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की अलग से समीक्षा करने का निर्णय लिया.आगामी 18 नवंबर को विश्रामपुर अंचल से जुड़े वैसे आवेदन जो जनता दरबार मे आये थे जिनका निष्पादन नहीं हो पाया है.उन सभी मामलों का समीक्षा किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह: मंगरा खेल मैदान में बालक वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, रोमांचक मुकाबले में बेतला चैंपियन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.