संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत चियांकी स्थित बाबा ढाबा होटल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी बेलोरो पिकअप वैन UP 65CT 6722 से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से संदिग्ध युवक रोहित कुमार (23 वर्ष), निवासी–समस्तीपुर, बिहार को पकड़ा. प्रारंभिक जांच में वाहन खाली मिला, लेकिन गहन तलाशी के दौरान छत पर वेल्डिंग से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स से Officer’s Choice ब्रांड की कुल 420 लीटर अवैध शराब निकली. वाहन का नंबर प्लेट भी फर्जी पाया गया. बरामदगी में 38 कार्टून (48 पाउच प्रति कार्टून) कुल 330 लीटर तथा 497 पाउच अतिरिक्त 90 लीटर शराब शामिल है, साथ ही एक काला की-पैड मोबाइल भी मिला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कांड संख्या 138/2025 दर्ज किया है, जिसमें धारा
274/275/336(3)/338/340(2) BNS व 47(A) उत्पाद अधिनियम लगाया गया है. कार्रवाई में थाना प्रभारी पु.अ.नि. लाल जी, स.अ.नि. नबी अंसारी, स.अ.नि. राकेश कुमार, आरक्षी बच्चन राम, सहायक आरक्षी गणेश सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल
यह भी पढ़ें: डीसी ने नियोजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, श्रम विभाग के किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की