राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल.बेरमो/डेस्क: भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी की 110 वीं जयन्ती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रप्रकाश सिंह एवं संचालन सीमा देवी ने किया. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है. वे महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे. वही भाजपा नेता श्रवण सिंह ने कहा की जब पश्चिम देशों मे पूंजीवाद व साम्यवाद के विचार प्रभावी थे वैसे समय में दीनदयाल जी ने दुनीया को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया. जिसमे उन्होंने कहा समाज के अन्तिम व्यक्ति के उत्थान करके ही देश की सर्वागीण विकाश किया जा सकता है.इस अवसर पर जिप सदस्य ओमप्रकाश उफ़ टीनू सिंह,जिला किसान मोर्चा के मोतीलाल महतो, विश्वनाथ यादव, ओबीसी मोर्चा के ईश्वरचन्द प्रजापति,विनय सिंह,प्राणगोपाल सेन, भैरव महतो,दिलीप राम, अजीत कुमार सिंह, महादेव राम, हरदीप राम, आर एस पाण्डेय, शिवू प्रजापति सहीत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए.
यह भी पढ़ें: ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन