बरसात से आफत

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में लगातार हो रही बारिश और उससे उत्पन्न समस्याओं को लेकर झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. Cyclone Arnab के दौरान राज्य में विद्युत आपूर्ति हेतु समीक्षा बैठक बुलाई गई थी. बैठक के दौरान राज्य के सभी प्रभावित इलाको से संबंधित विद्युत आपूर्ति पर विशेष चर्चा की गई.

वर्तमान में रांची एवं बोकारो जिला में विद्युत आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. जहां बड़े पेड़/डालियों के टूटने एवं गिरने से संबंधित क्षेत्रों के पोल एवं तार क्षतिग्रस्त हुए है. इस दौरान 132/33 केवी नामकुम ग्रिड में उत्पन्न तकनीकी खराबी को ठीक करने हेतु ग्रिड अपराह्न में बंद रहा जिससे रांची जिले के चुटिया, मेन रोड, चडरी, नामकुम, कुसई कालोनी, खेल गांव, कोकर, विकास, टाटिसिलवे, सिल्ली, बरियातू, RMCH, Airport एवं बूटीमोड़, क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही. कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी जगह विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है. मुख्यालय स्तर से सभी अंचल कार्यालय हेतु नामित सभी वरीय पदाधिकारियों को इस दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं इस हेतु विशेष निगरानी करने के लिए निर्देशित किया गया है.

राजधानी राँची के समस्त PSS के monitoring हेतु नामित पदाधिकारियों को भी राँची के सभी फिडरों को चालू होने तक संबंधित PSS में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है. विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने के लिए दूरभाष नम्बर जारी किए गए हैं.
जन समस्या निवारण केन्द्र - 
9031110121, 18003456570/1912, 9431135503
9031110118, 9031110119, 9031110120

यह भी पढ़ें: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

संबंधित सामग्री

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए