न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एसपीपी ने सबूतों के मेमो के साथ केस डायरी जमा की. पिछली सुनवाई में अदालत ने जवाब और साक्ष्य ज्ञापन फाइल करने का निर्देश दिया था. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह महाराणा पक्ष रख रहे हैं. कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 28 नवंबर निर्धारित की है. बता दें कि रीडर को एसीबी ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी एक फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार का नाम एफआईआर से हटाने या मामले को कमजोर करने के एवज में ली जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी जेल में बंद है.
ये भी पढ़ें- अनिल गोयल के कार्यालय पर ED की कार्रवाई, दस्तावेज़ और डिजिटल सामग्री जब्त
रिश्वत लेते गिरफ्तार डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान की जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई
संबंधित सामग्री
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो
कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.
हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा
सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट
गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई
चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण
नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.
कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.