गावां थाने में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार - बीडीओ

By : News11 Bharat
गावां थाने में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार - बीडीओ

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: थाना परिसर के सभागार में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता बीडीओ महेंद्र रविदास ने किया. मौके पर उन्होंने कहा सभी सरकारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें. दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी. लोगों से आपसी भाईचारा और भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की. मौके पर सीओ अभिषेक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रोहित कुमार एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार, डॉ नवीन कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में बीडीओ ने बताया कि दोनों समुदायों की एकता प्रखंड क्षेत्र में बेमिशाल है. दोनों समुदाय एक-दूसरे के पर्व में सहयोग कर भाईचारा निभाते हैं.

 इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि जुलूस रूटचार्ट के अनुसार पूजा समिति ले जाएगी. समय पर जुलूस निकालना है. थाना प्रभारी ने बैठक में रामनवमी पूजा कमेटी को बताया हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार ही कार्य करना है. पूजा समिति को डीजे नहीं बजाना है. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है. बजानेवाले कमिटी पर कार्रवाई की जाएगी. रामनवमी पर सड़क को जाम नहीं करना है. एक तरफ रास्ता से चलना है.  जुलूस में शराब पीने वाले की सूचना दें. रामनवमी पूजा समिति वालंटियर्स की सूची बनाकर देने हैं जो जुलूस को नियंत्रित करने में प्रशासन को सहयोग करेंगे. निर्देश का पालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, मुखिया अमित कुमार, चन्दन कुमार, मो मेराजुद्दीन, कन्हाई राम, इमरान अंसारी, वहाब खान, जितेंद्र यादव, ललित पांडेय, राजकुमार सिंह, अरविंद गुप्ता, जयराम यादव, अशोक यादव, पिंटू कुमार, नसीम खान, मो एजाज, भगवान दास बरनवाल, कॉंग्रेस यादव, गुरुसहाय रविदास, रंजीत राम, केशो प्रसाद यादव, संतोष मरांडी, अकलेश यादव एवं रामनवमी पूजा कमेटी और उर्स कमिटी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: श्रीमहावीर नवयुवक दल-जेनरल ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को किया सम्मानित

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान