हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: हुसैनाबाद में एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हुसैनाबाद ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया है. यह जानकारी हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने दी.

बता दें कि हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक 42 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया था. पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था. पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. 
 
पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि 25 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता के अनुसार, घटना 3 नवंबर 2025 की दोपहर लगभग 1 बजे की आस पास की है. महिला बकरी चराने के लिए चौखंडी गांव के पास खेत की ओर गई थी. उसी दौरान गांव का एक युवक आया और उसे अकेला पाकर खेत की पगडंडी पर पटककर जबरदस्ती करने लगा. महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन जब वह कुछ दूरी तक पहुंची, तो आरोपी पीछे से आया और उसे झाड़ियों में खींचकर दोबारा जबरन दुष्कर्म किया. महिला ने बताया कि उसने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया. बाद में जब उसने फिर शोर मचाया, तो आसपास बकरी चराने आईं कुछ महिलाएं वहां की ओर आने लगीं, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 
यह भी पढ़ें: सेना की कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े में झारखंड हाई कोर्ट ने मांगी केस डायरी

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.