सिमडेगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, संजीत कुमार बने टाउन थाना प्रभारी, सकलदेव महतो को जलडेगा का प्रभार

By : News11 Bharat
सिमडेगा में पुलिस अधिकारियों का तबादला, संजीत कुमार बने टाउन थाना प्रभारी, सकलदेव महतो को जलडेगा का प्रभार

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  जिले की विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्वेश्य से एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने सिमडेगा थाना प्रभारी सहित 02 पुलिस इंस्पेक्टर, 03 एसआई एवं 02 एएसआई का तबादला किए.

जिसमें सिमडेगा थाना प्रभारी सह सिमडेगा सर्कल इंस्पेक्टर भिखारी राम को  बानो अंचल सह जलडेगा अंचल प्रतिनयुक्त किया गया. वहीं बानो अंचल सह जलडेगा अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर एडवेल गेस्टन बागे को सिमडेगा सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया. जबकि पुलिस केंद्र के एसआई अमरनाथ सोनी  क0अ0नि0 कोलेबिरा थाना, केरसई थाना के एसआई जितेन्द्र टुडु को पुलिस केंद्र, कोलेबिरा थाना के एसआई नवीन कुमार को सामान्य शाखा, बानो थाना के एएसआई अशोक कुमार राम को रेंगारीह थाना एवं रेंगारीह थाना के एएसआई प्रकाश कुमार मंडल को बानो थाना में पदस्थापित किया गया है.

एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के मद्देनजर टाउन थाना प्रभारी के रूप में एसआई संजीत कुमार पदस्थापित किया है.  वहीं जलडेगा थाना प्रभारी का प्रभार सकलदेव महतो को दिया. इसके साथ जन शिकायत केंद्र के प्रभारी एसआई अरविन्द कुमार को  क0अ0नि0 केरसई थाना और थाना प्रभारी जलडेगा जितेन्द्र कुमार को पुलिस केन्द्र, सिमडेगा में पदस्थापित किया.

यह भी पढ़ें: कोयल नदी में अचानक आया सैलाब, पाइपलाइन कार्य में लगी पोकलेन मशीन बीच धार में फंसी

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.