संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता अंकरू महतो के रूप में की गई है. वह कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तमोलीया के काड़ाधारा नियर शिव मंदिर का रहने वाला बताया गया है. ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया की आरोपी के पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा एवं एक जिंदा गोली बरामद की है, जिसे न्यायालय में जेल भेज दिया है. आरोपी पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका है.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बहरागोड़ा पुलिस की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश