झारखंड मौसम

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

By : Dipali Kumari
रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आज भी भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

वहीं सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और बोकारो में भी आज भारी बारिश का अनुमान है. बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

कल 25 सितंबर को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. जबकि 26 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन
 
संबंधित सामग्री

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई.