जपला रेलवे ओवरब्रिज

पलामू: जपला रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का कारण, बारिश में बढ़ा खतरा

. बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है और सड़क की सतह के बराबर नजर आने लगता है.

By : Dipali Kumari
पलामू: जपला रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क का गड्ढा बना हादसे का कारण, बारिश में बढ़ा खतरा

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के जपला रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क में बना खतरनाक गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. राहगीरो के अनुसार, ओवरब्रिज पर यह गड्ढा दो महीने से अधिक समय से मौजूद है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है. बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर जाता है और सड़क की सतह के बराबर नजर आने लगता है. ऐसे में वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो पाता और अचानक वाहन उसमें चले जाते हैं. चार पहिया वाहनों को जोरदार झटका लगता है, जबकि दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिरने का शिकार हो रहे हैं. कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बच रहे हैं. 
लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे की मरम्मत का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह गड्ढा किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है जिससे जान माल का नुकसान भी हो सकता है. आज से पहले कई वाहन चालक गिर चुके है.

इसे भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! झारखंड से जल्द चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए कहां से कहां तक

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.