गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा /डेस्क: बाहरागोड़ा में आगामी 23 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले 26 वें ग्रामीण विकास मेला की तैयारी को लेकर आज नेताजी सुभाष शिशु उद्यान परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता रविंद्रनाथ दास ने की.बैठक में बीते वर्ष आयोजित मेला की समीक्षा करते हुए उसके मुख्य बिंदुओं और सफलताओं पर चर्चा की गई. साथ ही पिछले वर्ष सामने आई चुनौतियों विशेषकर हाईवे से जुड़े अवरोध और यातायात समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया.
इस वर्ष मेला को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कमेटी का पुनर्गठन किया गया और नई समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की गई.बैठक में निर्णय लिया गया कि 2026 का ग्रामीण विकास मेला पारंपरिक कला–संस्कृति, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी, कृषि नवाचार, स्वास्थ्य शिविर और खेलकूद प्रतियोगिताओं के बड़े आयोजन के साथ आयोजित किया जाएगा.
कमिटी में से संरक्षक सह संस्थापक रविंद्रनाथ दास, अध्यक्ष असित कुमार मिश्र,कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल कुमार दुबे,संयोजक सुमन कल्याण मंडल,
तपन कुमार ओझा,उपाध्यक्ष रास बिहारी साव,प्रदीप महापात्र,तपन कुमार पांडा,ध्रुप राय, सच्ची दुलाल पात्र, देवप्रसाद दे,गौरी शंकर महतो, अरुण बारिक,साधारण संपादक मिंटू पाल,सचिव मंडली दिलीप कुमार दास, बुबलू पात्र,अशोक बेरा,पार्थ सारथी पटनायक, सह–संपादक मंडली
अरूप कुमार गिरी,आलोक दास,पूर्णेंदु पात्र,तरुण कुमार कुईला,तापस कुमार दास,देवेश चंद्र दास, सानू सिंह,हिमांशु साव, श्रीकांत शीट,कोषाध्यक्ष सत्येन माइति,कार्यकारिणी सदस्य समरेश घोष,बूलू साउ,देवाशीष पानी,दिलीप दंडपाट, स्वपन कुईला,बिनय दास,सुभाष पात्र,मदन नायक, समीर मन्ना,ब्रह्मानंद घोष,पूर्णेंदु पात्र,मंटू साहा,अजय कुंडू, हुकुम महतो,आदित्य मदीना,सुभाष पात्र, पापु घोष,समीर मन्ना,सलाहकार एवं सम्मानित सदस्य श्याम मुर्मू, तापस कुमार महापात्र,
गोपाल चंद्र गिरि,प्रबोध चंद्र पाल,शैलेन दे,अक़्तर हुसैन सुदीप पात्र,मीता साउ,बाबू मंडल,जगन्नाथ नायक,डोमा नायक,झूमा रानी नायक, गजेन्द्र सिंह,भजहरि दे,समीर महंती,कालू माईती, जगन्नाथ नायक आदि समेत कई सदस्यों को मनोनीत किया गया.
यह भी पढ़ें: डुमरी: डिवाइडर से टकराई बोलेरो, चालक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर