गांव-गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा की सुविधा पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता - सोनाराम सिंकू

By : Ark Sahuliyar
गांव-गांव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा की सुविधा पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता - सोनाराम सिंकू

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

जगन्नाथ/डेस्क: पुरजगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने 3 सड़कों का किया शिलान्यास,जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को और तेज़ करते हुए क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू ने मंगलवार को अपने क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण सड़को का शिलान्यास किये.

  1. जगन्नाथपुर प्रखण्ड अन्तर्गत तोड़ांगहातु पंचायत के ग्राम बुढ़ाकमान में सिंकुसाई टोला आम बगान चौक सामने से तिरियासाई टोला तक 1650 मी० पी० सी० सी० पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास. 
  2. जगन्नाथपुर प्रखण्ड के करंजीया पंचायत के करंजिया चरण बासा से सुरेन बासा तक पी.सी.सी. पथ निमार्ण कार्य का शिलान्यास. 
  3. जगन्नाथपुर प्रखण्ड के मैरोमसाई से हमसदा भाया गुटुसाई, बड़ानन्दा तक पथ निर्माण कार्य (लम्बाई 4.150 कि०मी०) का शिलान्यास.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने विधायक सोनाराम सिंकू का स्वागत पुष्पगुच्छ और पारंपरिक नृत्य के साथ किया.

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार गाँव, गरीब और आम जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गाँव-गाँव तक पक्की सड़क, स्वच्छ पानी और शिक्षा की सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है.

आज जिन तीन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, वह केवल कंक्रीट और डामर की सड़क नहीं है, बल्कि यह विकास की एक मजबूत राह है, जो हमारे युवाओं, किसानों और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देगी.

मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि आने वाले समय में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र का हर गाँव मुख्य सड़क से जुड़ा होगा, ताकि कोई भी ग्रामीण इलाका विकास से वंचित न रह जाए. साथ ही जरूरत मंद ग्रामीणों के बीच वृद्ध, विधवा महिला, बुजुर्गों एवं दिव्यांग को कंबल वितरण किया गया .

इस अवसर पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मकर ध्वज सरदार, जिंतूगाड़ा मुंडा सोमनाथ सिंकु, करंजिया मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर सोय, सुशील हेस्सा, बड़ानंदा मुखिया हीरामणि केराई, मंडल अध्यक्ष मथुरा लागुरी, क्रांति तिरिया, रंजन गोप, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मंडल अध्यक्ष विपिन लगूरी, संतोष नाग मुंडा, रोशन पान, रंजित गागराई राजू हेंब्रम, बबलू गोप, अविद हुसैन, मनोज कुमार सिंकु, पप्पू दास, दुबराज बोबोंगा, रवीश चंद्र बोबोंगा, जमदार लगूरी, मुंडा बलराम बोबोंगा, कंसलापोस मुंडा अंतिम सिंकु, पूर्व मुखिया कानूराम बोबोंगा,भगवान बोबोंगा,नरसिंह लगूरी,आफताब आलम, सरफराज आलम, शमशाद आलम, गंगा सिंकु, मंगल सिंह लगूरी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को झटका,खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड आवास, नया ठिकाना 39 होर्डिंग रोड

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी