न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः भवन का नक्शा की स्वीकृति से संबंधित जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में निष्पादित हुआ. आरआरडीए और रांची नगर निगम में नक्शा स्वीकृति में विलंब और वसूली मामले को लेकर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.
मामले में रांची नगर निगम की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर कोर्ट को बताया गया कि 3 जुलाई 2023 से अबतक 2529 भवन नक्शा आवेदन की प्रक्रिया की गई. जिसमें 2068 भवन नक्शा के आवेदन को स्वीकृत कर दिया गया है. बाकी 461 भवन नक्शा का आवेदन कुछ त्रुटियों के कारण लंबित है.
राज्य सरकार के फॉर्मेट के तहत बीपीएएमएस के माध्यम से भवन नक्शा की स्वीकृति नगर निगम में दी जा रही है. निगम में 30 दिनों के भीतर किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जा रहा है. पारदर्शी तरीके से आवेदन की स्वीकृति दी जा रही है. कोर्ट ने रांची नगर निगम का पक्ष जानने के बाद जनहित याचिका को निष्पादित कर दिया.
ये भी पढ़ें- ED की छापेमारी की सूचना मिलते ही सुधीर गोयल उर्फ सुधीर चौटाला मौके स्थल से हुए फरार
भवन का नक्शा की स्वीकृति से संबंधित जनहित याचिका झारखंड हाईकोर्ट में निष्पादित
संबंधित सामग्री
लगातार भू-धंसान से भड़का आक्रोश, BCCL के खिलाफ कल कतरास बंद का ऐलान
कल 24 सितंबर को कतरास बंद की घोषणा की गयी है.
पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.
दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत
बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.
अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.
रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार
रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.