संतोष कुमार/न्यूज11 भारत
पुरुलिया/डेस्क: पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला के बलरामपुर के श्यामनगर रेलगेट ओवर ब्रिज के पास पुरुलिया-जमशेदपुर नेशनल हाईवे 18 पर एक भयानक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो जमशेदपुर से यात्रियों को लेकर पुरुलिया की और जा रहा था कि अचानक ऑटो की आगे से आ रहे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गया. टक्कर में ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
बलरामपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और पहले बलरामपुर बंशगढ़ ग्रामीण अस्पताल ले गई. बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें पुरुलिया देवेन महतो सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां आदित्य मांझी (36) नाम के एक यात्री की मौत हो गई. उसका घर बंगाल के आडसा थाने के कौरेंग इलाके में है. मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गयी है जबकि घटना में घायल हुए अन्य 7 लोगों की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है
यह भी पढ़ें: हल्की बारिश में डूबा जलका रोड, सड़क बनी तालाब, राहगीर-दुकानदार और स्कूली बच्चे परेशान, हर पल हादसे का खतरा