भरनो प्रखंड के कोयांजालि-तीर्राडीह गांव में राजी पड़हा जेठ जतरा का आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारण होरो हुए शामिल

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड के कोयांजालि-तीर्राडीह गांव में राजी पड़हा जेठ जतरा का आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारण होरो हुए शामिल

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करोंदाजोर पंचायत अंतर्गत कोयांजालि एवं तीर्राडीह गांव में धूमधाम के साथ राजी पड़हा जेठ जतरा का आयोजन किया गया.इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण,समाज के गणमान्य लोग एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए.कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो उपस्थित रहे,जिनका आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज एवं आदिवासी संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया.जतरा के दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में गीत,संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया.मांदर और नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण देर तक झूमते रहे.कार्यक्रम ने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया.इस मौके पर विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जेठ जतरा हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है,जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है.उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराने का कार्य करते हैं.उन्होंने लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने,बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.इसके साथ ही विधायक ने लोगों से समाज में फैल रही नशापान और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों से दूर रहने की अपील की.उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब लोग जागरूक होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे.विधायक ने जतरा में शामिल सभी खोड़हा दलों को अपनी ओर से ड्राम देकर सम्मानित किया.राजी पड़हा जेठ जतरा का यह आयोजन पारंपरिक संस्कृति,सामाजिक एकता और सामुदायिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक बनकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा.मौके पर करंज थाना प्रभारी करण टुडू,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा,विधायक के निजी सहायक अभिषेक लकड़ा,मुखिया सुकेश उरांव,अनिल उरांव,ग्राम प्रधान बुधराम खड़िया, बुद्धेश्वर उरांव,अणिमा उरांव, बिमल लकड़ा,विनोद मुंडा, बिरसा उरांव सहित जतरा समिति के सदस्य,जेएमएम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 90 दिवसीय विशेष गहन जागरूकता अभियान के तहत सदर प्रखंड के पीएमश्री अपग्रेड हाई स्कूल नरसंडा में जागरूकता कार्यक्रम

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.