टेंडर घोटाले मामले में रांची PMLA कोर्ट ने आठ आरोपियों को जारी किया समन

By : News11 Bharat
टेंडर घोटाले मामले में रांची PMLA कोर्ट ने आठ आरोपियों को जारी किया समन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: ग्रामीण विकास विभाग में  हुए टेंडर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 8 आरोपियों को समन जारी किया है. तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल सहित आठ लोगों को समन जारी किया गयै है. PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को सीमा जारी किया है. अब पीएमएलए कोर्ट में 27 नवंबर को अगली सुनवाई होगी. समन देने के बाद सभी आरोपियों को तय तिथि को कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है.

इन लोगों को बनाया गया है आरोपी

  • ठेकेदार राजेश कुमार और उसकी कंपनी मेसर्स राजेश कुमार कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और परमानंद सिंह बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड.
  • ग्रामीण विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम. ठेकेदार से हुई पूछताछ में वीरेंद्र राम को गाड़ियां और घूस के तौर पर 1.88 करोड़ रुपये देने की बात स्वीकार की गयी थी.
  • वीरेंद्र राम के घूस का हिसाब-किताब रखने वाला अतिकुल रहमान.
  • ठेकेदार राजीव कुमार सिंह, जिसके घर से छापेमारी के दौरान 2.13 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया था.
  • तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल. जिन पर पति की नाजायज आमदनी से संपत्ति खरीदने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL पेपर लीक  मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.