रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

By : News11 Bharat
रांची पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार, 8 बाइक बरामद

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची की जगन्नाथपुर पुलिस ने रांची में बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही पुलिस ने 8 बाइक भी बरामद की है. जानकारी के अनुसार, गिरोह ने चोरी करने के बाद कई बाइक को बेच दिया था, लेकिन उनसे मिली जानकारी के आधार पर  उन बाइक को रिकवर कर लिया गया है.

रांची पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि गिरोह ने बाइक के फर्जी कागजात भी बनवा लिये थे. पूर्व में भी रांची में कई थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं. जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनके नाम  राज उर्फ विजय सिंह, संतोष उर्फ करण ठाकुर और विनीत उर्फ प्रिंस पासवान है. पुलिस फिलहाल इनके द्वारा चोरी की गई अन्य बाइक की बरामदगी का कार्य कर रही है तो वही इनके अन्य सहयोगियों की  गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.  बता दें कि गिरोह के द्वारा मात्र 30 हजार रुपये में महंगी बाइक बेची जा रही थी.

यह भी पढ़ें: बेतिया में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक घायल, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.