न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान हाटिया छोर स्थित फुट ओवर ब्रिज पर एस्केलेटर के पास एक हरे और पीले रंग का संदिग्ध ट्रॉली बैग बिना मालिक के हालत में मिला.
घोषणा एवं खोजबीन के बाद भी जब कोई व्यक्ति सामने नहीं आया, तो बैग को विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए जांचा गया. जांच के दौरान बैग से भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे पांच पैकेट बरामद हुए, जिनमें से मादक पदार्थ गांजा पाया गया. परीक्षण में यह पुष्टि हुई कि बरामद वस्तु गांजा है. कुल पांच पैकेटों का संयुक्त वजन 10 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है.
बरामद गांजा को आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के एएसआई अनिल कुमार द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची एवं उपस्थित गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया तथा विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे जीआरपी रांची को सुपुर्द किया गया. जीआरपी रांची ने इस संबंध में कांड दिनांक 04.11.2025, धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस अधिनियम 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है. इस कार्रवाई में आरपीएफ अधिकारी एवं कर्मचारी, एसआई सूरज पांडेय, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई अनिल कुमार, बंदे ओरांव, आर.के. सिंह तथा विश्राम मीणा की भूमिका सराहनीय रही.
ये भी पढ़ें- रांची के सर्जना चौक से चोरों ने दी चोरी की घटना को अंजाम
ऑपरेशन NARCOS के तहत RPF रांची को मिली बड़ी सफलता, लावारिस हालत में मिला 10 किलो गांजा
संबंधित सामग्री
एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या
मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी
मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की
Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद
स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य
जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट
नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द
खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा