समीक्षा बैठक

गढ़वा शिक्षा पदाधिकारी के अध्यक्षता में इंस्पायर अवार्ड-मानक को लेकर समीक्षा बैठक

गढ़वा के प्रत्येक विद्यालय से 5 विद्यार्थियों के वैज्ञानिक आइडिया का होगा अनिवार्य नॉमिनेशन शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा शिक्षा पदाधिकारी के अध्यक्षता में इंस्पायर अवार्ड-मानक को लेकर समीक्षा बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत 

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा समाहरणालय के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा की अध्यक्षता में इंस्पायर अवार्ड-मानक को लेकर जिले के सभी प्रखंडों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों के वैज्ञानिक एवं नवाचार आधारित विचारों को प्रोत्साहित करते हुए इंस्पायर अवार्ड-मानक के लिए अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण आइडिया का नॉमिनेशन सुनिश्चित करना था. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, नोडल बीआरपी एवं उप-नोडल सीआरपी सहित संबंधित कर्मी उपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने इंस्पायर अवार्ड-मानक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की प्रखंडवार समीक्षा की तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत नॉमिनेशन पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि जिले के सभी पात्र विद्यालयों में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाते हुए कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया जा सके. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. कार्यशाला के दौरान जिला उप-नोडल अविनाश कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से Inspire MANAK पोर्टल पर नॉमिनेशन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों के वैज्ञानिक आइडिया को पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों तथा गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी आइडिया के चयन के मानकों के बारे में अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित किया.

बैठक में बताया गया कि कक्षा 6 से 12 तक संचालित प्रत्येक विद्यालय से 5-5 विद्यार्थियों के वैज्ञानिक आइडिया का नॉमिनेशन अनिवार्य रूप से किया जाना है. इसके लिए विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करने तथा उनके उपयोगी एवं व्यवहारिक वैज्ञानिक विचारों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कहा कि वे इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय स्तर तक प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र विद्यालय से निर्धारित संख्या में विद्यार्थियों के आइडिया का नॉमिनेशन समय पर पूरा हो सके. बैठक में बीरेंद्र प्रसाद, संतोष दुबे, श्रीकांत चौबे, रायचंद प्रसाद, जेपी लाल, गुलाम सरवर, अरुण सिंह, संजय कुमार सिंह सहित सभी नामित कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गुवा गोलीकांड शहीद दिवस की तैयारी तेज, डीसी और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

संबंधित सामग्री

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.