भरनो प्रखंड में सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूम धाम से सम्पन्न

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड में सरस्वती पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूम धाम से सम्पन्न

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क:  प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के पूजा समितियों,स्कूलों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई. सुबह से ही पूजा पंडालों और विद्यालय परिसरों में रौनक देखने को मिली. विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना कर मां सरस्वती से विद्या,बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद मांगा.सभी जगहों पर आचार्यों के द्वारा पूरा विधि विधान से पूजा सम्पन्न कराया.इस अवसर पर कई स्कूलों में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जिसमें बच्चों ने सरस्वती वंदना,भजन,नृत्य और गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. पूजा के दौरान हवन-यज्ञ भी कराया गया,जिसमें शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक रूप से आहुति दी.इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया.'

भरनो प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू हाई स्कूल,प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, बालिका मध्य विद्यालय,सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,नवयुग शिक्षा निकेतन भरनो के अलावा करंज,करौंदाजोर,डोम्बा, तूरीअम्बा,अमलिया,डुडीया परवल, कोड़ेकेरा,सुपा,पाबेया मारासिली खरतंगा,समेत अन्य गांवों के विद्यालयों और संस्थानों में भी पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई.कई स्थानों पर ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और पूजा समितियों के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाया.मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बसंत पंचमी न केवल ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि यह ज्ञान,कला और संस्कारों के प्रति समर्पण का पर्व भी है.मां सरस्वती की उपासना से जीवन में उजास आता है और समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है.पूजा के समापन के बाद सभी जगहों पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया.

बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा.इस मौके पर वरदानी टोप्पो,सुरेश कुमार राय,श्रीकांत केशरी,हरिशंकर शाही,भूषण केशरी,मनोज केशरी,दीनानाथ केशरी,कौशलेश मिश्रा,शांति देवी,नीरज कुमार,डॉक्टर महेंद्र कुमार,प्रवीण सोनी,पीके सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं,अभिभावक, पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद.

यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ 11 बटालियन की गोल्फ कंपनी ने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया

संबंधित सामग्री

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी