निरीक्षण

एसडीएम ने मतदान केंन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं व मतदाता सूची संबंधित कार्यों का जायजा

आमजन से किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एसडीएम ने मतदान केंन्द्रों का किया निरीक्षण, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं व मतदाता सूची संबंधित कार्यों का जायजा

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रारूप प्रकाशन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इस दौरान उन्होंने सभी नवमतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन युवाओं की आयु 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अपना नाम प्रपत्र-6 (Form-6) के माध्यम से मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, ताकि वे आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने नाम, पता एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से समय पर आवेदन प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह का अल्टीमेटम, बिजली समस्याओं का जल्द समाधान करें, अन्यथा होगा जनआंदोलन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.