न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में दो मासूम बच्चों अंश और अंशिका के लापता होने के मामले ने अब गंभीर मोड़ ले लिया हैं. दोनों बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद सीआईडी (CID) भी जांच में सक्रिय हो गई हैं. राज्य पुलिस के साथ अब CID की टीम भी बच्चों की तलाश में जुट गई हैं.
सीआईडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी राज्यों की पुलिस से कॉर्डिनेट किया हैं. बच्चों की जानकारी को लेकर सीआईडी की ओर से ‘ह्यू एंड क्राई’ नोटिस जारी किया गया हैं. बता दें कि, अंश और अंशिका 2 जनवरी से लापता है और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया हैं.