सिमडेगा: मैट्रिक में 612 तो इंटर में 836 छात्रों ने दी परीक्षा

By : News11 Bharat
सिमडेगा: मैट्रिक में 612 तो इंटर में 836 छात्रों ने दी परीक्षा

न्यूज11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार को शांतिपुर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में सम्पन्न हुई. पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा आईटी और अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा हुई. 21 परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 612 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 11 छात्र अनुपस्थित रहे. 

परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्त वीक्षक एवं दंडाधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे थे. वहीं दुसरी पाली में इंटर की परीक्षा में वाकेशनल विषय की परीक्षा हुई. पांच परीक्षा केंद्रो में आयोजित परीक्षा में 836 छात्र शामिल हुए जबकि 08 छात्र अनुपस्थित रहे. इससे पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व छात्रो की गहनता पुर्वक जांच की जा रही थी. जांच में संतुष्ट होने के बाद ही छात्रों को प्रवेश मिल रहा था. वोकेशनल विषय की परीक्षा होने के कारण छात्रों की संख्या कम नजर आई. 

परीक्षा लिखकर वापस लौट रहे छात्रों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. इधर परीक्षा को लेकर डीडीसी दीपांकर चौधरी, एसी ज्ञानेंद्र आदि अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण करते नजर आए. डीडीसी ने कहा कि शांतिपुर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन में कोई कोताही नहीं करनी है. उन्होंने परीक्षा केंद्रो में छात्रों की सुविधा के संबंध में जानकारी दी. इधर परीक्षा केंद्रो में सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

संबंधित सामग्री

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.