एसएमसी चुनाव

बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में एसएमसी चुनाव संपन्न, नन्दु मोदक बने अध्यक्ष और रूपाली देवी उपाध्यक्ष

चुनाव प्रक्रिया विद्यालय परिसर में निर्धारित नियमों के तहत आयोजित की गई,

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बालिका मध्य विद्यालय राजगंज में एसएमसी चुनाव संपन्न, नन्दु मोदक बने अध्यक्ष और रूपाली देवी उपाध्यक्ष

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज स्थित बालिका मध्य विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. चुनाव प्रक्रिया विद्यालय परिसर में निर्धारित नियमों के तहत आयोजित की गई, जिसमें अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

चुनाव की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार स्वर्णकार ने की, जबकि निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी सीआरपी पवन कुमार पाण्डेय ने पर्यवेक्षक के रूप में की. चुनाव के बाद नन्दु मोदक को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा रुपाली देवी को उपाध्यक्ष चुना गया.

समिति के अन्य सदस्यों के रूप में खुशबू परवीन, सोनाली देवी, शोभा देवी, कान्ति देवी, शाहीन परवीन, रीना देवी, कविता देवी, अरविन्द महतो, शक्ति प्रमाणिक, रवि कुमार पण्डित, रंजन प्रमाणिक, रंजीत कुमार अग्रवाल एवं विजय महतो का चयन किया गया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकलु मोहली एवं शिक्षक राजेश चन्द्र गायेन ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक योगदान की उम्मीद जताई.

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्दु मोदक ने सभी अभिभावकों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास, छात्राओं के हितों की रक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेगी.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

संबंधित सामग्री

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भारत में ही नहीं दुनिया भर के लोग करते हैं अपने पितरों को याद, एक देश की परम्परा सुनकर तो हिल जाएंगे आप

भोजन कराने से लेकर कई तरह हैं मान्यताएं, सबसे बड़ी मान्यता यही है कि पितर इस दिन धरती पर आते हैं

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

गर्मी और बरसात में वरदान.. जंगल से लाए गंगू पत्ते से महिलाएं बना रहीं टोपी, पद्मश्री जमुना टुडू करती हैं ग्रुप का नेतृत्

जमशेदपुर से करीबन 75 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड में स्थित भोली बोगी गांव जो आदिवासी बहुल गांव है.

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

11 साल की उम्र में आरोही को मानद डॉक्टरेट, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रतिभाशाली बाल लेखिका एवं कला-संस्कृति के क्षेत्र में पहचान बना रहीं आरोही खण्डेलवाल ने महज 11 वर्ष की उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

जल जीवन मिशन के तहत क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की समीक्षात्मक बैठक 

मंत्री ने कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित योजनाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी, 5 सदस्यीय समिति का गठन.. डॉ. नेहा अरोड़ा होंगी अध्यक्ष 

झारखंड में क्लिनिकल संस्थानों के नियमों में संशोधन की तैयारी है. क्लिनिकल संस्थानों के पंजीकरण और नियमन नियमों में संशोधन के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.