दिव्यांग क्रिएटर प्रियंका गुप्ता

 पलामू की दिव्यांग क्रिएटर प्रियंका गुप्ता के घर पहुँचे समाजसेवी राजू तिर्की, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया हौसला

पिता का साया सिर से उठ जाने और बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रियंका अपनी कला के दम पर लगातार संघर्ष कर रही हैं.

By : Dipali Kumari
 पलामू की दिव्यांग क्रिएटर प्रियंका गुप्ता के घर पहुँचे समाजसेवी राजू तिर्की, आर्थिक मदद देकर बढ़ाया हौसला

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत 
पलामू /डेस्क:
जिले में आयोजित 'इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड शो 2026' ने केवल डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित करने का काम हीं नहीं किया, बल्कि समाज सेवा की एक अनूठी मिसाल भी पेश की है. पलामू, गढ़वा, लातेहार और रांची के उभरते हुनरबाजों को मंच देने के बाद इस आयोजन का वास्तविक उद्देश्य तब धरातल पर दिखाई दिया, जब युवा समाजसेवी राजू तिर्की सुआ कौड़िया गाँव की रहने वाली दिव्यांग क्रिएटर प्रियंका गुप्ता के घर पहुँचे.

पिता का साया सिर से उठ जाने और बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रियंका अपनी कला के दम पर लगातार संघर्ष कर रही हैं. उनकी इस जिजीविषा को नमन करते हुए समाजसेवी राजू तिर्की ने उनसे मुलाकात की और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की, इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका को भविष्य में हर संभव सहयोग और उचित मंच दिलाने का मजबूत भरोसा भी दिया.
इस संवेदनशील पहल में उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह, प्रवीण तिवारी और मुकेश मेहता भी शामिल रहे, जिन्होंने प्रियंका का उत्साहवर्धन करते हुए समाज से ग्रामीण प्रतिभाओं का संबल बनने का आह्वान किया. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: गरीबों के हक का 209 क्विंटल चावल बर्बाद, 6 साल से विवाह मंडप में सड़ रहा सरकारी अनाज

संबंधित सामग्री

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मोहम्मदगंज पुलिस की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

JNV पतरातू में अनियमितताएं सामने आने पर उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने का निर्देश

अभिभावकों की शिकायतों के बाद उपायुक्त रामगढ़ ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगा जवाब 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी प्रदीप कुमार सिंह की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

धान खरीद की तैयारी को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, डीलरों के एक वर्ष के बकाया कमीशन का शीघ्र होगा भुगतान

किसानों को समय पर भुगतान, धान की पारदर्शी खरीद और बिचौलियों पर रोक सरकार की प्राथमिकता