सोनाहातू में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दर्जनों जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल

By : News11 Bharat
सोनाहातू में पड़ रही कड़ाके की ठंड, दर्जनों जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क: सोनाहातू में ठंड बढ़ते ही गरीबों की परेशानी बढ़ गई है. इसको देखते हुए  समाजसेवी शंकर साहू ने सोमाडीह गांव मैं  दर्जनों जरूरतमंदों के बीच  कंबल का वितरण किया. कंबल मिलने पर दर्जन बुजुर्ग दंपति ने भी राहत महसूस की. साहू ने कहा किगरीबों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरण एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है, जो अक्सर विभिन्न संस्थाओं, दानदाताओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से किया जाता है, ताकि बेघर, बुजुर्ग और ज़रूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके, जिससे उनके शरीर को गर्माहट मिले और वे बीमारियों से बच सकें; यह अभियान समाज में एकजुटता और परोपकार की भावना को दर्शाता है. समाज के हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना मेरी जिम्मेदारी है. ठंड में कोई भी व्यक्ति कष्ट न झेले, इसलिए आगे भी यह सेवा-पहल लगातार जारी रहेगी. ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए शंकर साहू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देता है और जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक सहायता प्रदान करता है. शंकर साहू ने बताया कि उनके द्वारा आगे भी गरीबों के बीच कंबल बांटने का सिलसिला जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: विठला हत्याकांड: पुलिस ने कुएं का पानी निकाला,मफलर बरामद, बंद घरों व सुनसान स्थानों की तलाशी

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.