तेज रफ्तार वाहन

तेज रफ्तार वाहन ने ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की कार में मारी टक्कर, हत्या की जताई आशंका 

घटना के बाद विनीत कुमार वशिष्ठ ने जगन्नाथपुर थाने में आवेदन दिया है.

By : Ark Sahuliyar
तेज रफ्तार वाहन ने ACB के विशेष लोक अभियोजक विनीत वशिष्ठ की कार में मारी टक्कर, हत्या की जताई आशंका 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में विशेष लोक अभियोजक विनीत कुमार वशिष्ठ की कार को सिंह मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद विनीत कुमार वशिष्ठ ने जगन्नाथपुर थाने में आवेदन दिया है. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि उनकी गाड़ी में सुनियोजित साजिश के तहत टक्कर मारी गयी. विनीत कुमार वशिष्ठ ने हत्या के प्रयास की आशंका जताई है. उन्होंने कहा कि वह लम्बे समय से ACB, ED और नक्सल मामलों में राज्य का पक्ष रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन काफी तेज रफ़्तार में था. हालांकि, टक्कर के वक्त वह अपनी कार के अंदर मौजूद नहीं थे. थाना में दिए गए लिखित शिकायत में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास घेराव करने मामले में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली कोर्ट से राहत

संबंधित सामग्री

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

जमशेदपुर: दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर शराब जब्त

करीब 200 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 हजार किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर जब्त किया गया.

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है.