आशा लकड़ा

घाघरा पहुंचीं ST आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, जनजातीय समाज की समस्याओं की ली जानकारी

आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण, अधिकारों और हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है.

By : Dipali Kumari
घाघरा पहुंचीं ST आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, जनजातीय समाज की समस्याओं की ली जानकारी

पंकज कुमार/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
घाघरा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे घाघरा पहुंचीं. तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुमला एवं लोहरदगा जिले के दौरे पर पहुंचीं आशा लकड़ा ने घाघरा में लोगों से मुलाकात कर जनजातीय समाज से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण, अधिकारों और हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है. इसी क्रम में गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनजातीय परिवारों से मुलाकात की जा रही है, ताकि उनकी समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा सके. 
घाघरा पहुंचने के बाद आशा लकड़ा छठ मोहल्ला निवासी जगमोहन पाठक की पत्नी के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस दौरान आशीष सोनी, श्याम किशोर पाठक, राणा प्रदुमन सिंह, अमित ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

संबंधित सामग्री

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिस स्थान पर हाथी मृत मिला है, वहां आसपास किसी तरह का बिजली का तार नहीं है. ऐसे में करंट से मौत की संभावना को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं.

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

हजारीबाग की बेटी कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

हजारीबाग की बेटी कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

कीर्ति शर्मा ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ के साथ मिलकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

आरोपी राहुल चंद्रवंशी की पत्नी कैमरे के सामने आई है और उसके गंभीर आरोपों से इस रंजिश की कथित वजह सामने आती दिख रही है.

बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.