बदहाल सड़क

बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

By : Dipali Kumari
बरवाडीह: पंचमुखी मंदिर के पीछे महीनों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों और श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर के पीछे बसे मोहल्ले की मुख्य सड़क पर पिछले कई माह से घरों का गंदा पानी बह रहा है. सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, इसी मार्ग से पंचमुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है. इससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में कई घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए समुचित नाली की व्यवस्था नहीं है. कई घरों में सोख्ता भी नहीं बनाया गया है. ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी नाली के अभाव में सीधे सड़क पर बहने लगता है. लगातार पानी बहने के कारण सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है. इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है. 
लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क पर गंदा पानी बहने के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलती है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है. स्थानीय लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक जलजमाव रहने से गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.

श्रद्धालुओं को भी होती है परेशानी 

पंचमुखी मंदिर के पीछे से होकर गुजरने वाला यह मार्ग मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है. मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. सड़क पर गंदा पानी जमा रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. कई बार लोगों को पानी से बचकर सड़क के किनारे से होकर गुजरना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल के समीप इस तरह की स्थिति बनी रहना उचित नहीं है.

 कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुआ समाधान 

मोहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी बहने की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. इस संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से आवेदन भी दिया गया है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है. 
लोगों का कहना है कि समय-समय पर समस्या के समाधान का भरोसा तो दिया जाता है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस पहल नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए स्थायी नाली, सोख्ता या अन्य उचित व्यवस्था कराई जाए. साथ ही सड़क पर जमा गंदे पानी की सफाई कराकर नियमित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. लोगों का कहना है कि स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन पंचमुखी मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थान के पीछे मुख्य सड़क पर महीनों से गंदा पानी बहना व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. 
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से जल्द पहल कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी आवागमन में राहत मिल सके. 

इसे भी पढ़ें: मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

संबंधित सामग्री

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

आरोपी राहुल चंद्रवंशी की पत्नी कैमरे के सामने आई है और उसके गंभीर आरोपों से इस रंजिश की कथित वजह सामने आती दिख रही है.

घाघरा पहुंचीं ST आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, जनजातीय समाज की समस्याओं की ली जानकारी

घाघरा पहुंचीं ST आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, जनजातीय समाज की समस्याओं की ली जानकारी

आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण, अधिकारों और हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है.

मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंच में माननीय के सामने चार डांसरो ने जमकर अश्लील गानों पर डांस किया, देर रात तक यहां यह महफिल चलती रही.

बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर दिखा 17 हाथियों का झुंड, मची अफरा-तफरी

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर सावधानी बरतें.

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

रांची: इटकी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, छोटे-छोटे बच्चों ने भी की साफ़-सफाई 

लोगों ने प्लेटफॉर्म और आसपास साफ़-सफाई कर स्वच्छता का सन्देश दिया.