राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू एवं पत्थर खनन के विरुद्ध की गई सख़्त कार्रवाई

By : Jeevan Verma
राजनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू एवं पत्थर खनन के विरुद्ध की गई सख़्त कार्रवाई

संतोष कुमार/न्यूज़11भारत
सरायकेला/डेस्क:-
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर, 2025 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग, राजनगर थाना प्रभारी तथा स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थलों में अवैध बालू एवं पत्थर के उत्खनन, भंडारण तथा परिवहन के विरुद्ध औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया.

अभियान के क्रम में कुजू, बालीडीह, बांदोदीह नदी घाट सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान मौजा–केसरगड़िया (पोटका पहाड़) एवं मौजा–गोवर्धन (डांगरडीह) में अवैध पत्थर खनिज का उत्खनन पाया गया. उक्त स्थलों से क्रमशः लगभग 1250 घनफीट एवं 1550 घनफीट अवैध पत्थर खनिज बरामद किया गया, जिसे स्थानीय ग्राम प्रधान एवं मुखिया की उपस्थिति में विधिवत् जब्त किया गया.

साथ ही, मौजा–डांगरडीह से एक महिंद्रा ट्रैक्टर (पत्थर खनिज लदा हुआ) को भी जब्त किया गया. इस मामले में संबंधित नामजद अभियुक्तों, भूमि स्वामियों तथा वाहन मालिक/चालक के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ेंः- घाटशिला  विधानसभा  में विकास की अनदेखी पर  जादूगोड़ा में  दहाड़े झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.